Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी, अगले 48 घंटे में भेजा जा सकता है भारत
  • राष्ट्रीय

डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी, अगले 48 घंटे में भेजा जा सकता है भारत

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ लिया गया है। चोकसी बोट की मदद से डोमिनिका पहुंचा था। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी बीते दिनों एंटीगुआ में गायब हो गया था।  डोमिनिका में स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ा। चोकसी को एंटीगुआ अथॉरिटी को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मेहुल चोकसी के डोमिनिका से गिरफ्तार होने के बाद भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है। एंटीगाऔर बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि अगले 48 घंटे के अंदर मेहुल चोकसी को भारत भेजा जा सकता है। मेहुल चोकसी डोमिनिका से सीधे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।।
बीते दिनों भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने उसके गायब होने पुष्टि की है। चोकसी के वकील ने बताया कि हीरा कारोबारी के गायब होने से उनका परिवार परेशान है और उन्हें इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
रॉयल पुलिस फोर्स ने बताया था कि मेहुल चोकसी की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया, ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके। बयान में कहा गया है, पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह 23 मई, 2021 (रविवार) से लापता है। चोकसी को आखिरी बार उसकी कार में देखा गया था। कार तो पुलिस ने बरामद कर ली है लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।
इसी साल फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने पीएनबी घोटाले में गीतांजलि समूह और आरोपी एवं इसके प्रवर्तक मेहुल चोकसी की 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की थी। यह घोटाला 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है।  इडी ने एक बयान में बताया था कि धन शोधन रोधी कानून के तहत कुर्क की गई संपत्ति में मुंबई के गोरेगांव इलाके में 1,460 वर्ग फुट का फ्लैट, सोने एवं प्लेटिनम के आभूषण, घडिय़ां, हीरे, चांदी एवं मोतियों के नेकलेस और एक मर्सिडीज बेंज कार शामिल थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण में उतार चढ़ाव जारी, मौतों से खौफ  
Next: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा ग्राम हवालबाग, उढियारी, नशा मुक्ति केंद्र हवालबाग, सिराड और रोडवेज वर्कशॉप में कोरोना प्रभावितों तक पहुँचाई राहत सामग्री

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.