Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कुल्‍लू
  • मरीजों के उपचार के साथ समाजसेवा का जज़्बा
  • कुल्‍लू

मरीजों के उपचार के साथ समाजसेवा का जज़्बा

RNS INDIA NEWS 01/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-01 at 8.33.39 PM

दिनभर अस्पताल में दी ड्यूटी, शाम को मरीजों- तीमारदारों के साथ मनाया जन्मदिन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सन्तुष्ट शर्मा ने जन्मदिन पर पार्टी न देकर मरीजों-तीमारदारों को निःशुल्क खिलाया खाना
बेहतरीन कार्यशैली, हंसमुख, शांत व सौम्य व्यवहार के चलते मरीजों के पसंदीदा डॉ. हैं सन्तुष्ट शर्मा
दो सालों से अस्पताल में दे रहे सेवाएं, कई मरीजों के कर चुके हैं हिप व नी रिप्लेसमेंट के सफल ऑपरेशन
मरीजों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए कई बार किया जा चुका है सम्मानित

परी वर्मा, कुल्लू। समाज के लिए कुछ हटकर करने का जज्बा हो तो उसे किसी भी तरीके से पूरा किया जा सकता है। नौकरी के साथ साथ समाजसेवा का जुनून लिए पिछले करीब दो सालों से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सेवाएं दे रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सन्तुष्ट शर्मा ऐसी शख्सियत हैं, जो अपनी बेहतरीन सेवाओं और समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। आज के समय में जहां लोग अपना जन्मदिन व अन्य विशेष मौकों को अपने परिजनों व दोस्तों के साथ पार्टी और कई कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम से मनाते हैं, वहीं डॉ. सन्तुष्ट अपना जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के साथ मनाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी एक अप्रैल को उन्होंने अपने जन्मदिन पर अवकाश न लेकर जहां कारसेवादल की टीम के साथ जाकर सुबह अस्पताल में उपचाराधीन हर मरीज के बेड पर खुद जाकर उन्हें अपनी ओर से दूध व फल देकर इंसानियत की मिसाल कायम की। वहीं, दिनभर अस्पताल में ड्यूटी देने के बाद रात को समाजसेवी अन्नपूर्णा संस्था के सहयोग से मरीजों- तीमारदारों के लिए निःशुल्क रात्रिभोज की व्यवस्था कर जन्मदिन को यादगार बनाया। कांगड़ा जिला के नूरपुर से संबंध रखने वाले 32 वर्षीय डॉ. सन्तुष्ट शर्मा जहां एक विशेषज्ञ के रूप में बेहतरीन कार्य करके मरीजों का उपचार कर एक अलग छाप छोड़ रहे हैं, वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन कार्यशैली, हंसमुख, शांत व सौम्य व्यवहार के चलते वह मरीजों के पसंदीदा डॉक्टर हैं और अधिकतर मरीज उनसे ही उपचार करवाना पसंद करते हैं। युवा डॉक्टर के इस जज्बे के चलते वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

हिप व नी रिप्लेसमेंट के किये कई ऑपरेशन
अस्पताल में अपने दो साल के कार्यकाल में अभी तक डॉक्टर सन्तुष्ट कई मरीजों के हिप व नी रिप्लेसमेंट के ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दे चुके हैं। कुल्लू अस्पताल में हिप व नी रिप्लेसमेंट के सफल ऑपरेशन होने से मरीजों को अब आईजीएमसी शिमला सहित प्रदेश व अन्य राज्यों के अन्य बड़े अस्पतालों में जाने से निजात मिली है। मरीजों को बेहतरीन सेवाएं देने व समाजसेवा के लिए डॉ. सन्तुष्ट को जिला प्रशासन सहित कई समाजसेवी संस्थाओं की ओर से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

डॉक्टर की पहल को सराहा
युवा विशेषज्ञ चिकित्सक की दो सालों से शुरू की गई इस सराहनीय पहल के लिए सीएमओ कुल्लू डॉ. नागराज पवार, एमएस कुल्लू डा. नरेश सहित अन्नपूर्णा संस्था के अध्यक्ष विनित सूद सहित उनकी पूरी टीम व कारेसवा देल के अध्यक्ष मनदीप सिंह डांग और उनकी पूरी टीम ने उन्हें बधाई व प्रशंसा की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुलिस ने 20 लाख की अफीम के साथ बरेली के एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Next: अमृतपाल सिंह का यूपी के इस शहर से लिंक? जांच के बाद पुलिस की यहां हो रही छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • कुल्‍लू
  • हिमाचल प्रदेश

देवता गौहरी के आगमन से शुरू हुआ पीपल जातर मेला, वाद्ययंत्रों से गूंजा ढालपुर मैदान

RNS INDIA NEWS 28/04/2023 0
rns featured image new
  • कुल्‍लू
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आग से नौ दुकानें एवं चार मकान जलकर राख

RNS INDIA NEWS 10/04/2023 0
rns featured image new
  • कुल्‍लू
  • हिमाचल प्रदेश

बस दुर्घटना में 16 की मौत, 24 से अधिक घायल

RNS INDIA NEWS 04/07/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.