Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • देवता गौहरी के आगमन से शुरू हुआ पीपल जातर मेला, वाद्ययंत्रों से गूंजा ढालपुर मैदान
  • कुल्‍लू
  • हिमाचल प्रदेश

देवता गौहरी के आगमन से शुरू हुआ पीपल जातर मेला, वाद्ययंत्रों से गूंजा ढालपुर मैदान

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
rns featured image new

 कुल्लू। देवता गौहरी के आगमन के साथ शुक्रवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले का आगाज हुआ। 30 अप्रैल तक चलने वाले जातर मेले के लिए देवता गौहरी सुबह अपने देवालय से लाव-लश्कर के साथ ढालपुर रवाना हुए। इस बीच देवालय में उनसे मिलने के लिए माता फूंगणी भी पहुंचीं। सुबह करीब 11:30 बजे देवता ढालपुर मैदान में पहुंचे। गूर ने वाद्ययंत्रों की थाप पर देव खेल की और नृत्य किया।
वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से मैदान गूंज उठा। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे। इस मौके पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस बार भी मेले में लोकल कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। वहीं, स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिता में जिलेभर से युवतियां हिस्सा ले रही हैं। 29 और 30 को वालीबॉल प्रतियोगिता भी होगी।

ढालपुर मैदान का किया जा रहा सौंदर्यीकरण : सीपीएस
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मेले का स्तर लगातार बढ़ रहा है। व्यापारियों से लेकर आम लोगों की सहभागिता इसमें बढ़ी है। ढालपुर के सौंदर्यीकरण को लेकर फव्वारे लगाए जाएंगे। शाम को ढालपुर में घूमने के लिए बेहतर जगह बने, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि जिले में बिजली महादेव रोपवे देश का सबसे आधुनिक रोपवे होगा। इसकी लागत 240 करोड़ से बढ़कर 300 तक जा सकती है। एक घंटे में 1000 लोग बिजली महादेव पहुंच सकेंगे।

पहले दिन दुकानें सजाते रहे व्यापारी
पीपल जातर मेले के लिए दुकानें सज गई हैं। हालांकि, पहले दिन पीपल जातर में कारोबार धीमा रहा। व्यापारी अपनी दुकानें सजाने में रही व्यस्त रहे। वीरवार को बारिश के चलते व्यापारियों का काम प्रभावित हुआ था। व्यापारियों ने इस बार 10 फीसदी महंगे दाम पर प्लॉट खरीदे हैं। व्यापारियों को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कराची एक्सप्रेस की बोगी में आग, 4 बच्चों समेत 7 की मौत
Next: छात्र छात्राओं को पैरासेलिंग के गुर सिखाये

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.