Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोबारा जांची जाएंगी फेल छात्रों की कॉपियां
  • देहरादून

दोबारा जांची जाएंगी फेल छात्रों की कॉपियां

RNS INDIA NEWS 04/07/2023
rns featured image new

 

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस प्रशासन ने बीएससी पंचम सेमेस्टर के फेल छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचने का निर्णय लिया है। साथ ही कम अंक वाले छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट जमा कर अंक बढ़ाने का भी मौका दिया जा रहा है। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को उनकी मांग मानने का भरोसा दिलाया। ऋषिकेश कैंपस में दूसरे दिन कालेज पहुंचे प्राचार्य का छात्रसंघ के पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने घेराव किया। गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय को भीतर से बंद कर नारेबाजी करना शुरू किया। परीक्षा नियंत्रक और परीक्षा प्रभारी के मौके पर पहुंचने के बाद छात्र शांत हुए और फेल सभी छात्र-छात्राओं की कॉपियां दोबारा जांचने की मांग की। प्राचार्य से तीखी बहस के बाद कैंपस प्रशासन ने छात्रों की बात मानते हुए फेल छात्र-छात्राओं की कॉपियां दोबारा जांचने की बात कही। जिन छात्र-छात्राओं के इंटरनल अंक कम हैं, ऐसे छात्रों को असाइनमेंट जमा कराना होगा। इससे पुनः आंकलन कर उनके अंकों में सुधार किया जा सकेगा। इसके अलावा कैंपस प्रशासन ने कोविड काल के दौरान हुई परीक्षा में इनवायरमेंट साइंस में फेल छात्रों को भी दोबारा एग्जाम दिलाने पर सहमति दी है। मौके पर प्राचार्य डॉ. एमएस रावत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय प्रकाश श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी डॉ. एपी सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी, सचिव अमन पाण्डे, उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, यूआर अभय वर्मा, कुलदीप कैंतुरा, मानषी लामा, अनीश पुनिया, अमन, स्वाती, शालीनी, प्रियंका, अमितराम, दीपक, अनिरूद्ध शर्मा, अनुज पाल, निशांत, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकर्मी की हत्या में सुरक्षाकर्मी समेत दो नामजद
Next: मार्ग बंद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.