Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने कोटिगाड़ में जल्दी बोटिंग शुरू करवाने के निर्देश दिये
  • टिहरी

डीएम ने कोटिगाड़ में जल्दी बोटिंग शुरू करवाने के निर्देश दिये

RNS INDIA NEWS 07/05/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तिवाड़ गांव के कोटिगाड़ में उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति के कायक बोट, पैडल बोट व चपु बोट का स्थलीय निरीक्षण कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोट संचालन की अनुमति प्रदान करने की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुये विधिवत यहां पर पूजा-अर्चना की। तिवाड़ गांव की उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति ग्राम मरोड़ा टिहरी गढ़वाल एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (टाडा) के बीच हुए अनुबंध के तहत सभी कार्य पूर्ण होने के पश्चात डीएम ने सभी कार्यों का निरीक्षण कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोट का संचालन करने की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी जरूरी बोट्स संचालन संबंधी सभी दस्तावेज चेक किये। जिलाधिकारी ने पुनर्वास की बोट्स को एक सप्ताह के भीतर समिति को हैंडओवर करने का आश्वासन देते हुए समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार को इन बोट्स को एक माह के अन्दर सुसज्जित कर पर्यटकों के लिए तैयार करने को कहा, ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही झील में पर्यटकों को कोटि के साथ-साथ नए स्थान पर नई बोट का आनंद लेने का लाभ भी मिलेगा और आने वाले भविष्य में स्थानीय स्तर पर लोगो को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोटीगाड़ में बोटिंग प्वाइंट पर स्वयं सहायता समूहों के द्वारा स्थानीय उत्पादों की दुकानें लगाकर स्वरोजगार के साथ ही आर्थिकी मजबूत की जा सकती है। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार की आस-पास के 27 गांवों के लिए यह प्रयास मिल का पत्थर साबित होगा। कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि समिति ने कायक बोट, पैडल बोट, चपु बोट सहित 14 प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कहा कि जल्द ही बोटों को पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जायेगा। इस मौके पर एसडीएम अपूर्वा सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, ग्राम प्रधान तिवाड़ गांव संगीता रावत, समिति सचिव दिनेश चन्द्र पंवार, टाडा के नवीन नेगी, नरेन्द्र रावत, विजय पाल नेगी, दिलबर पंवार, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट में घायल युवक की मौत पर किया हाईवे जाम
Next: 12.15 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.