Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम ने बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया
  • चमोली

डीएम ने बद्रीनाथ पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यो को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले साकेत मंदिर मार्ग का डामरीकरण, सीवर लाइन मरम्मत, आतंरिक मार्गों का सुधारीकरण किया जाए। धाम में यात्रा से पहले पानी व विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए। प्रमुख मार्गो पर स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग और यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाए जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों की सुख, सुविधा, अच्छे दर्शन को लेकर काम किए जा रहे है।मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि बद्रीनाथ महायोजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों में श्रमिक की संख्या बढ़ाई जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रा शुरू होने से पहले अधिकांश कार्यों को तेजी से पूरा करें।  इस दौरान अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने संचालित कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम चन्द्र शेखर वशिष्ट, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, ईओ सुनील पुरोहित, राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी सहित कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी मौजूद थे

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
Next: श्रीनगर पुलिस को वाहन टो करने को मिली मिनी क्रेन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.