Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम को पत्र सौंपकर की शांता नदी में जमा मलबा हटाने की मांग
  • टिहरी

डीएम को पत्र सौंपकर की शांता नदी में जमा मलबा हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
default featured image

नई टिहरी। बीते वर्ष शांता नदी में आये सैलाब से जमा मलबा आने वाले बरसाती मौसम में फिर से तबाही ला सकता है। जिसको देखते हुये यहां के प्रभावितों ने डीएम टिहरी इवा श्रीवास्तव को भेंट के बाद पत्र सौंपकर तत्काल मलबे को हटाने की मांग की है। शांता नदी में एकत्र सैलाब के मलबे के मामले में शांता नदी आपदा प्रभावितों ने डीएम टिहरी इवा श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में पिछले वर्ष 11 मई को शांता नदी में आए सैलाब से हुई तबाही के मद्देनजर यहां जमा भारी मलबे को तत्काल हटाने की मांग की। शांता नदी में आये सैलाब से प्रभावित दुकानदारों व यहां निवास करने वाले स्थानीय लोगों के अनुसार शांता नदी के सैलाब के साथ आया भारी मलबा आने वाले बरसाती मौसम में फिर से तबाही ला सकता है। शांता नदी के प्रवाह क्षेत्र में कई मीटर तक यह मलबा जमा है। भारी बरसात में इससे शांता नदी का पानी यहां स्थित मकानों व दुकानों में घुसकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। मलबा नहीं हटने से यहां तीर्थ क्षेत्र तक जाने के लिए क्षतिग्रस्त पुलिया का दोबारा निर्माण भी नहीं हो पाया है। जिसके चलते यहां आने वाले यात्रियों व पर्यटको को आवागमन की समस्या बनी हुई है। डीएम ने प्रभावितों को उनकी मांगों के अनुसार कार्य किए जाने का आश्वासन दिया है, साथ ही देवप्रयाग का इस मामले में दौरा किए जाने की भी बात कही। राज्य आंदोलनकारी व व्यवसायी हरिकृष्ण भट्ट की अगुवाई में ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र असवाल, रणजीत सिंह, गंभीर सिंह, सतपाल सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरीकुंड में विधि-विधान से खुले मां गौरामाई के कपाट
Next: सेना के जवानों का दल हेमकुंड मार्ग से बर्फ हटाने रवाना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.