Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम को ज्ञापन सौंप निर्माणाधीन हेलीपेड पर रोक लगाने की मांग की
  • चमोली

डीएम को ज्ञापन सौंप निर्माणाधीन हेलीपेड पर रोक लगाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

चमोली। हेमकुंड के निकट लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन हेलीपेड का स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। बता दें कि लोनिवि द्वारा पिछले 15 दिनों से हेमकुंड गुरुद्वारे से बामुश्किल आधा किमी नीचे अटलाकोटी सामलागाड़ नामक स्थान में आपातकालीन हेलीपेड का निर्माण किया जा रहा है। जिसका लोगों ने अब खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलना भ्यूंडार के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस हेलीपेड पर जल्द रोक लगाने की मांग की है। प्रधान शिवराज सिंह चौहान, सरपंच संजय चौहान ,ग्रामीण गिरीश चौहान ने कहा कि यह हेलीपेड बन जाता है तो इससे जैव विविधता पर भारी खतरा उत्पन्न हो जायेगा व अटलाकोटी के निकट प्रतिवर्ष बर्फबारी के दौरान बनने वाले ग्लेशियर पर भी भारी दबाव बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्पष्ट चेताया कि यदि जल्द इस हेलीपेड निर्माण का कार्य नहीं रोका गया तो वो लोग जनआन्दोलन करेंगे। ज्ञापन की प्रति डीएफओ एनडीबीआर को भी सौंपी गई है। ज्ञापन पर प्रधान शिवराज चौहान, सरपंच संजय चौहान, गिरीश चौहान, महिला मंगल दल अध्यक्ष यशोदा देवी, प्रताप चौहान, विजेन्द्र चौहान, अतुल सती, कमल रतूड़ी समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।

जैव विविधता का है केन्द्र:  ग्रामीणों की माने तो जिस स्थान में यह हेलीपेड निर्माणधीन है वहां पर राज्य पुष्प ब्रहम कमल, ब्ल्यू पापी, हत्था जडी, टांटर पाये जाते हैं साथ ही यह स्थान राज्य पशु कस्तुरा, राज्य पक्षी मोनाल, हिम तेंदुआ, हिमालयन ब्लैक बियर, स्ने कोक समेत दर्जनो दुलर्भ वन्य जीवों की विचरण स्थली है। यदि यहां पर हेलीपेड बन जाता है तो वन्य जीवों के प्राकृतिक प्रवास एवं उनके प्रजनन पर असर पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकबंदी लागू होने से पलायन पर लगेगी रोक
Next: सहकारी बैंक ने बालिका स्वाभिमान योजना की लांच

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.