Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चकबंदी लागू होने से पलायन पर लगेगी रोक
  • पौड़ी

चकबंदी लागू होने से पलायन पर लगेगी रोक

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश गरीब ने सरकार से चकबंदी लागू किए जाने की मांग की है। कहा कि गांव में रोजगार के अवसर होंगे तो पलायन पर रोक लगाई जा सकती है। मीडिया परिसर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश गरीब ने कहा कि गांव से ही विकास की बुनियाद शुरू होती है। इसके लिए खेती-बाड़ी को प्रोत्साहन देकर सरकार को गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। जिससे युवा रोजगार के लिए पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन न करे। उन्होंने चिंता जताई कि राज्य बनने के इन बीते सालों में कई सरकारें आई और गईं। सभी ने खेतों की चकबंदी को लेकर खूब बैठकें और मंथन किया। लेकिन आज तक सही मायने में देखें तो चकबंदी को लेकर इसका एक्ट ही नहीं बना। कहा कि जब तक खेतों की चकबंदी नहीं की जाती तब तक न तो खेत ही ठीक से आबाद होंगे और ना ही किसानी। कहा कि गांवों को बचाने के लिए खेती को बचाना जरुरी है। इसके लिए सरकार के पास खेतों की चकबंदी ही एक मात्र विकल्प रह जाता है। कहा कि सरकार को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्वालिटी परख शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार बढ़ाने के अलावा खेतों को बचाने के लिए चकबंदी और किसानों को प्रोत्साहन दिया जाए तो पलायन की समस्या स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। कहा कि गांवों में कार्य करने का आधार हो तो पलायन जैसी समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनोल को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा: सतपाल महाराज
Next: डीएम को ज्ञापन सौंप निर्माणाधीन हेलीपेड पर रोक लगाने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.