Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के स्थानांतरण पर कलैक्ट्रेट में विदाई समारोह आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के स्थानांतरण पर कलैक्ट्रेट में विदाई समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 02/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-02 at 2.34.33 PM

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का उत्तराखण्ड शासन में स्थानान्तरण होने पर कलैक्ट्रेट में एक विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कलैक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानान्तरण एक निश्चित प्रक्रिया होती है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। जनपद सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से काफी अग्रणी है जिसको देखते हुए मेरे द्वारा हमेशा सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। ऐतिहासिक जनपद में सेवा के दौरान समाज के निर्बल, असहाय व जरूरतमंद लोगो को यथा सम्भव सहायता देने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कलैक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा टीम भावना से कार्य किये जाने पर जनपद को कई क्षेत्रों में अग्रणी लाने के लिए उन्हें बधाई दी और निरन्तर इसी तरह कार्य करने को कहा। विदाई कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, आर0के0 पाण्डे, राहुल शाह, गौरव पाण्डे, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, उद्यान अधिकारी टी0एन0 पाण्डे, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 रविन्द्र चन्द्रा, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, कलैक्ट्रेट संघ के शशि मोहन पाण्डे, दीपक तिवारी के अलावा कलैक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ, विधानसभा उपाध्यक्ष ने चयनित 49 बच्चों को दिए चैक और प्रमाण पत्र
Next: भरभराकर गिरा पहाड़, तिनके की तरह टूटे पेड़, भूस्खलन की खौफनाक तस्वीर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.