Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ, विधानसभा उपाध्यक्ष ने चयनित 49 बच्चों को दिए चैक और प्रमाण पत्र
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ, विधानसभा उपाध्यक्ष ने चयनित 49 बच्चों को दिए चैक और प्रमाण पत्र

RNS INDIA NEWS 02/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-02 at 2.03.29 PM

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। योजना के अंतर्गत 01 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 के मध्य में जिन बच्चों ने कोविड-19 या अन्य बीमारी के चलते अपने अभिभावकों में से किसी एक को खोया है उन बच्चों को 21 वर्ष तक प्रतिमाह 3000 रुपये की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी तथा समस्त शिक्षा का खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। 21 वर्ष तक बच्चों की समस्त चल अचल संपत्ति की देखभाल का जिम्मा भी जिलाधिकारियों को दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में 151 ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता तथा पिता, दोनों को खोया है तथा 2,196 ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक को खोया है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज एनआईसी कक्ष में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा जनपद से चयनित 49 बच्चों को तीन-तीन हज़ार रुपये का चेक और प्रमाणपत्र दिया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने उपस्थित सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस सभी बच्चों का भरण-पोषण, शिक्षा, संरक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये बच्चे प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा राजकीय बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा की 6 इंटरमीडिएट और 4 हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तीर्ण हुई बालिकाओं में इंटरमीडिएट की तनुजा कोहली, लक्ष्मी शर्मा, अनिका बानो, बबीता आर्या, बबीता मेहता, सुनीता मेहता एवं हाईस्कूल की नेहा यादव, ममता सत्यवली, मीनाक्षी धामी, किरन आर्या, आरती, पूजा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, अधीक्षिका किशोरी बाल गृह मंजू उपाध्याय, सुरेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 अगस्त को हवालबाग खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में विकलांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन
Next: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के स्थानांतरण पर कलैक्ट्रेट में विदाई समारोह आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.