Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय सड़क मार्ग व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जाए: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय सड़क मार्ग व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जाए: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 31/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के अन्तर्गत राष्ट्रीय/राज्य राज मार्गों का रोड सेफ्टी ऑडिट का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपूर्ण मोटर मार्गों का कार्य समय से पूर्ण किया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय सड़क मार्ग व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि प्रवर्तन की गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाते हुए शून्य दुर्घटना विजन स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच समयबद्धता के साथ करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रश बैरियर लगाने, वाहन चालकों के लाईसेंस की जांच व वाहनों की निरंतर फिटनेस विश्लेषण व मोटरयान कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों का समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराने के निर्देश पुलिस विभाग, संभागीय परिवहन के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर किए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्यों को समयबद्धता से करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित 108 एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस व्यवस्था को सुदृढ रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि समय-समय पर वाहनों में आने वाली तकनीकी समस्याओं के लिए सम्बन्धित विभाग से पत्राचार किया जाए ताकि वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित स्थानों पर गति सीमा के साइन बोर्ड लगाए जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डीएस ह्यांकी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरु देव सिंह, उपजिलाधिकारी जैंती भनोली एनएस नगन्याल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली जिंप अध्यक्ष के खिलाफ जांच पर रोक
Next: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.