Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नहीं माने लोग, दिवाली पर 93 फीसदी तक बढ़ गया प्रदूषण,मरीजों की बढ़ीं मुसीबतें
  • नैनीताल

नहीं माने लोग, दिवाली पर 93 फीसदी तक बढ़ गया प्रदूषण,मरीजों की बढ़ीं मुसीबतें

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

हल्‍द्वानी। दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने हल्द्वानी की आबोहवा में जहर घोल दिया है। गुरुवार को यहां की हवा एयर क्वालिटी इंडेक्स 251 अंक पर पहुंच गई है। प्रदूषण में 24 घंटे के भीतर 93 फीसदी का इजाफा होने से हवा एक्यूआई के चौथे लेबल यानी खराब श्रेणी पर आ गई है।  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि दिवाली को देखते हुए 28 अक्तूबर से हवा की गुणवत्ता रोजाना चेक की जा रही थी।

पहले दिन हल्द्वानी का प्रदूषण स्तर 110 एक्यूआई था। धनतेरस के दिन एक्यूआई 121 और छोटी दिवाली पर एक्यूआई 130 पर पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक हल्द्वानी में हवा की गुणवत्ता 251 एक्यूआई पर पहुंचा। तीन साल में एक्यूआई 45 अंक नीचे आया: हल्द्वानी में दिवाली के लिए आबोहवा हवा प्रदूषित जरूर हुई है, लेकिन 3 साल में दिवाली सबसे कम प्रदूषण वाली रही है। पीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक 2019 में एक्यूआई 296 और 2020 में एक्यूआई 292 रिकॉर्ड किया गया था। तीन सालों के आंकड़ों से तुलना करें तो एक्यूआई 45 अंक नीचे आया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कई शहरों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे
Next: भाई दूज पर भी सड़क के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.