Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चिलम न देने पर कर दी दोस्त की हत्या
  • नैनीताल

चिलम न देने पर कर दी दोस्त की हत्या

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

नशे को लेकर हुए विवाद में की थी हत्या

रामनगर। कोसी बाईपास पुल के पास दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या दोस्त ने ही नशे के लिए चिलम न देने पर कर दी थी। रामनगर पुलिस ने तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल अबुल कलाम ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 30 मई की शाम बाईपास पुल पर पेड़ के पास मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी चंद्रसेन कश्यप (38) उर्फ चांद बाबा पुत्र सीताराम के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र पाल कश्यप ने चार लोगों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान मोहल्ला भवानीगंज निवासी सौरभ चंद्रा (28) पुत्र राजकुमार से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन चांद बाबा से उसका गांजे वाली चिलम नहीं देने पर विवाद हुआ। इस पर सौरभ वहां से लौट गया। कुछ देर बाद फिर वह लौटा तो चांद ने उसे झिडक़ कर भगा दिया। यह बात सौरभ को चुभ गई और उसने इस बार लौटते हुए चांद के कत्ल की योजना बना ली। तीसरी बार दोपहर करीब एक बजे सौरभ चांद के पास पहुंचा तो वह सोया हुआ था। अपमान का जहर पीकर तमतमाए सौरभ ने पास पड़ा बड़ा सा पत्थर उठाकर चांद के सिर पर दे मारा। वार इतना तेज था कि चांद की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद सौरभ वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ अपने कपड़े उसने पास बह रही नदी में धोए और दिखावे के लिए फिर घटना स्थल पर पहुंच गया। तब तक पुलिस भी मौके पर आ चुकी थी। मगर किसी को कुछ पता नहीं चला।
खुलासा करने वाली टीम: सीओ बलजीत भाकुनी के निर्देशन में खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल चौहान, एसआई मनोज नयाल, कांस्टेबल गगन भंडारी, हेमंत सिंह, रविन्द्र शर्मा, संजय सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
Next: महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में इस साल भी प्रमोट होंगे छात्र

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.