Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्लीवासियों का जीवन बचाने हर स्तर प्रयास कर रही सरकार: केजरीवाल
  • दिल्ली

दिल्लीवासियों का जीवन बचाने हर स्तर प्रयास कर रही सरकार: केजरीवाल

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

सीएम ने अतिरिक्त ऑक्सीजन-बेड बढ़ाने दिये निर्देश

नई दिल्ली, (आरएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में दिल्ली में अधिक से अधिक ऑक्सीजन-बेड बढ़ाने की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। केजरीवाल ने अधिकारियों ने आने वाले दिनों में अतिरिक्त ऑक्सीजन-बेड बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने दिल्ली के निवासियों से कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, दिल्लीवासियों की कीमती जिंदगी बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि होम आइसोलेशन से ठीक होने वाले सभी मरीजों को दिल्ली सरकार के डॉक्टर ऑक्सीमीटर दें और नियमित कॉल करें।
मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली में कोरोना की गंभीर स्थिति से निपटने को लेकर काफी गंभीर हैं और कोविड प्रबंधन पर खुद नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली में बढऩे कोविड मरीजों के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन-बेड की कमी का सामना करना पड़ा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री दिल्ली वासियों को आसानी से ऑक्सीजन-बेड मुहैया कराने के उद्देश्य से अधिक से अधिक ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर बल दे रहे हैं।
बैठक के उपरांत सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें आने वाले दिनों में दिल्ली में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने और होम आइसोलेशन प्रणाली को मजबूत करने की योजना पर चर्चा की। कृपया सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दिल्ली में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। कई स्थानों पर अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर काम चल रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अगले कुछ दिनों में अतिरिक्त ऑक्सीजन-बेड तैयार हो जाएंगे। इसके बाद कोविड के गंभीर मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि कोरोना की यह लहर ज्यादा खतरनाक है। कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और जो लोग बीमार हो रहे हैं, वे ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। इसलिए इस वक्त सबसे ज्यादा आईसीयू बेड की मांग है।
दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के पास रामलीला ग्राउंड पर 500 आईसीयू तैयार किए जा रहे हैं। एलएनजेपी अस्पताल के सामने जो मुख्य रामलीला मैदान है, वहां पर भी 500 आईसीयू बेड तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भी 200 आईसीयू बेड तैयार हो रहे हैं। यह 1200 आईसीयू बेड गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए 10 मई तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज
Next: सुमना-2 हादसे में एक और शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.