Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंची
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंची

RNS INDIA NEWS 07/10/2020
rns featured image new

नईदिल्ली,07 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह थोड़ी देर के लिए ‘‘खराब’’ की श्रेणी में पहुंच गई थी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पीएम10 सुबह 10 बजे 225 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।
पीएम 10 माप में, 10 माइक्रोमीटर जितना कण होता है, जो सांस लेते समय फेफड़ों में जा सकता है। इन कणों में धूल, पराग और ‘मोल्ड’ बीजाणु शामिल हैं। दिल्ली में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 रहा। वह सोमवार को 179 था।
वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच ‘अच्छी’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है।
‘सिस्टम ऑफ एयर चलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि और प्रतिकूल मौसम के कारण वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार तक ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंच सकती है।
सफर के अनुसार सोमवार को पराली जलाने के 298 मामले सामने आए।
इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बधुवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पेशल मैरिज एक्ट के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर केन्द्र और दिल्ली सरकार को नोटिस
Next: बीज की ताकत है समर्पण : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.