Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिजिटल अरेस्ट कर शिक्षिका से 1.72 लाख की ठगी
  • अल्मोड़ा

डिजिटल अरेस्ट कर शिक्षिका से 1.72 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 04/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। वीडियो कॉल में डरा धमकाकर फ्रॉड कॉल के माध्यम से जालसाजों ने सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर दी। बदमाशों द्वारा मनी लान्ड्रिंग में फंसाने, समन भेजने, नौकरी से सस्पेंड करने का डर दिखाकर शिक्षिका को धमकाया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीखेत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। और उन्हें समन जारी करने की बात कही गई। साइबर ठगों ने महिला शिक्षिका से कहा कि उसके आधार कार्ड से दिल्ली में एक नंबर लिया गया है। जिस नंबर से कई लड़कियों को हैरेसेमेंट मैसेज भेजे जा रहे है। महिला से दिल्ली आने के लिए कहा गया। साथ ही महिला को आधार कार्ड से उसके नाम से एक बैंक के खाते से मनी लान्ड्रिंग किए जाने व संबंधित खाते में मानव तस्करी कर रुपये आने की बात कही गई। जिसका केस सीबीआई के पास होना बताकर महिला को कई घंटे वीडियो कॉल की गई। शिक्षिका को नौकरी से निलंबित का भी डर दिखाया गया। महिला शिक्षिका ने तहरीर में यह भी बताया कि बदमाशों ने उसे फोन कॉल के माध्यम से डरा धमकाकर व दबाव बनाकर 2 सितंबर को उसके खाते से 1,71,906 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। महिला ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है। एसएचओ कोतवाली रानीखेत अशोक धनखड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को काली पट्टी कार्यक्रम तीसरे दिन रहा जारी
Next: महिला से चेन स्नेचिंग में मिला पुलिस को सुराग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.