Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिजिटल अरेस्ट बता तीन करोड़ ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

डिजिटल अरेस्ट बता तीन करोड़ ठगने का एक आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने बहराइच उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने तीन करोड़ रुपये की ठगी की थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राजपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर कॉल कर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। बताया गया कि मुंबई एयरपोर्ट पर उनके नाम से एक पार्सल पकड़ा गया है। जिसमें ड्रग्स और फर्जी पासपोर्ट पाए गए हैं। आरोपियों ने पीड़ित को 48 घंटों तक वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट में रखा। वह डर के कारण किसी से संपर्क नहीं कर पाए। पीड़ित को धमकी दी गई कि अगर वह निर्दोष साबित होना चाहते हैं अपनी संपूर्ण धनराशि जांच के लिए बताए गए बैंक खातों में जमा करनी होगी। इस डर से पीड़ित ने तीन करोड़ से ज्यादा रकम आरोपियों के बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दी। बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो एहसास हुआ कि यह एक ठगी थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टीम ने तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों का उपयोग करते हुए आरोपी मनोज पुत्र नारायण निवासी बहराइच, यूपी को बहराइच जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के उपयोग किए जा रहे बैंक खाते में 6 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन पाया गया और इस खाते के खिलाफ देशभर से 76 शिकायतें भी दर्ज थीं।
डिजिटल अरेस्ट के झांसे में न आएं
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी कॉल या डिजिटल अरेस्ट की धमकी के झांसे में न आएं। इस प्रकार की शिकायतें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी की जा सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खंती में पलटने से चार लोग घायल
Next: दून अस्पताल के गायनी विभाग में तीमारदारों से वसूली, हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.