Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएलएड प्रशिक्षितों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन
  • देहरादून

डीएलएड प्रशिक्षितों का सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

देहरादून। डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने बुधवार को पोस्टर लेकर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती की हाईकोर्ट में तेज पैरवी कर भर्ती इसी माह पूरी कर ली जाए। उत्तराखंड द्विवर्षीय डायट डीएलएड(बीटीसी) प्रशिक्षित बेरोजगार सुबह एकत्र होकर सचिवालय के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने सेव डायट के नारे के साथ प्रदर्शन किया। काफी देर तक वे वहां विरोध जताते रहे। प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि कि राज्य में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए नवंबर 2020 में विज्ञापन निकला था। जिसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया और भर्ती अटक गई। इस पर अधिकारी पैरवी नहीं कर रहे हैं जिस कारण ये मामला लटकता जा रहा है। वे कभी कोविड तो कभी अन्य बातों को हवाला दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि निदेशक के आदेश के अनुसार इसमें जल्द डाटा एंट्री का काम पूरा कर लिया जाए। साथ ही कोर्ट में जल्दी पैरवी कर इसी माह भर्ती पूरी की जाए। वे इस मामले में कोर्ट खुलते ही सरकार पर जल्दी पैरवी का दबाव बनाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में शुभम साह,दीक्षा राणा,हिमांशु जोशी,जितेंद्र, शैलेश और गौरव सहित कई प्रशिक्षित मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 588 यात्रियों से रेलवे ने जुर्माना वसूला
Next: भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों पर स्थापित किए जाएं चेतावनी पट्ट : कृतिका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.