Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धुरोली-काणा क्षतिग्रस्त सड़क ठीक न होने से आक्रोश
  • पिथौरागढ़

धुरोली-काणा क्षतिग्रस्त सड़क ठीक न होने से आक्रोश

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। देवलथल क्षेत्र के धुरोली-काणा क्षतिग्रस्त सड़क ठीक न होने से आमजन में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। रविवार को धुरौली गांव में पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि धुरोली-काणा सड़क में चमू बैड़ के समीप बीते मानसून काल के दौरान सुरक्षा दीवार ढह गई, जिसे अब तक सुधारा नहीं जा सका है। कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से एंबुलेंस और रसोई गैसे जैसे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़क में ही आवाजाही करने से ग्रामीणों पर दुर्घटना का भी खतरा मंडरा रहा है। कहा कि सरकारी तंत्र की अनदेखी यूंही जारी रही तो किसी दिन बड़ी अनहोनी घट सकती है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क ठीक नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। यहां कुलदीप सिंह, कुंदन सिंह, नीरज सिंह, भगवान सिंह, ज्ञान सिंह, दीवान सिंह, मदन सिंह, रघु सिंह, कैलाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, ध्यान सिंह, शकर सिंह, राम सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनाडा भेजने का झांसा देकर 21 लाख ठगे
Next: जिलाधिकारी ने मतदाताओं को भेजे पोस्टकार्ड, शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.