Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • धूमधाम से मनाया मिल्क फेस्टिवल का त्योहार
  • उत्तरकाशी

धूमधाम से मनाया मिल्क फेस्टिवल का त्योहार

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  गमरी और धनारी पट्टी के ग्रामीणों ने बीते बीते दिन दूध गड्डू मेला यानी मिल्क फेस्टिवल का त्योहार धूमधाम से मनाया। ग्रामीणों ने मार्ग से 10 किलोमीटर पैदल जाकर धनारी के बेडथात नामक जगह नेर थुनेर के जंगलों के बीच पहुंच कर नागराजा देवता, हूण देवता व अन्य क्षेत्रीय देवताओं की पूजा अर्चना की। इसके बाद एक दूसरे के साथ मक्खन व दही, मठ्ठा की जमकर होली खेली। भाद्रपद की संक्रात पर ग्रामीण अपने घरों से दूध दही, मट्ठा, मक्खन चावल, फल और फूल लेकर बेडथात पहुंचे। जहां पर सभी ग्रामीणों ने क्षेत्र, परिवार एवं उन्नत खेती व पशुओं की खुशहाली के लिए अपने आराध्य देव नागराज और हूण देवता से मन्नतें मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने पूजा के लिए एकत्रित किया गया दूध दही और मक्खन से देवताओं का स्नान कराया और ढ़ोल दमाऊ की थाप पर जमकर स्नान किया। ग्राम प्रधान थाती तनूजा चौहान ने बताया कि पौराणिक संस्कृति के संरक्षण के लिए क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के साथ प्रतिवर्ष इस पर्व का आयोजन कर रहे हैं। कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग है कि सरकार से सहयोग प्राप्त कर भविष्य में इसे दयारा बुगयाल की तरह भव्य रूप दिया जाए। इस मौके पर राजेंद्र बुटोला, कामदेव व्यास, मुकेश जगमोहन चौहान, धिरपाल बुटोला, ग्राम प्रधान पटुड़ी, मनराज सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान ईड सतवीर सिंह, चंद्रशेखर नौटियाल, राजेंद्र बुटोला, प्रदीप पवार, मयंक पंत आदि सैकड़ों ग्रामीण थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने की भेंट
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹3916.85 लाख रूपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.