Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धोखाधड़ी से जमीन बेचने पर छह पर मुकदमा
  • देहरादून

धोखाधड़ी से जमीन बेचने पर छह पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 27/03/2023
rns featured image new

देहरादून। धोखाधड़ी से खाली पड़ी दूसरे की जमीन को बेचने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद शहर कोतवाली में छह लोगों पर केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता उमेश कुमार निवासी शिमला रोड ने बताया कि उनके पिता ने 1952 में रायपुर में खेती के लिए एक जमीन खरीदी थी। उनकी बुलंदशहर में भी जमीन थी। ऐसे में उनका परिवार इस जमीन की देखभाल नहीं कर पाया। तब से यह जमीन खाली पड़ी हुई थी। मार्च 2020 में उमेश कुमार को पता चला कि उनके पिता की यह जमीन किसी को बेच दी गई है। इसके बारे में जब उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में पता किया तो पता लगा कि संतोष अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह जमीन बेच डाली है। यह बैनामा किसी इंद्रावती निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला ने कराया था। इसका दाखिल खारिज भी कर दिया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर संतोष अग्रवाल, इंद्रावती, भागीरथ निवासी आर्य नगर, बाबूराम निवासी रायपुर, हुमांयू परवेज निवासी काजी सराय नगीना, बिजनौर और देव कुमार निवासी देहरादून के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग
Next: आयुर्वेदिक विवि में कर्मचारियों ने किया तीन घंटे का कार्यबहिष्कार

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.