Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धोखाधड़ी से जमीन बेचने में महिला समेत चार पर केस
  • हरिद्वार

धोखाधड़ी से जमीन बेचने में महिला समेत चार पर केस

RNS INDIA NEWS 31/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की में रह रही दरगाहपुर की महिला की खेती की कीमती जमीन किसी दूसरी महिला ने खुद मालिक बनकर बेच दी। साल भर बाद असली मालिक वहां पहुंची, तो उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। महिला ने जमीन के खरीदार, दो गवाह और बैनामा करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरगाहपुर, लक्सर निवासी कुरमला देवी अपने पति विक्रमलाल की मौत के बाद कई साल से बच्चों सहित रुड़की में रह रही है। गांव में उसकी पांच बीघा कीमती जमीन है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन उसके नाबालिक बेटे रुद्र के अभिभावक के तौर पर उसके नाम दर्ज है। उसकी सहमति से इस जमीन पर उसके देवर खेती करते थे, जिसका हिस्सा वे महिला को देते आ रहे थे। कुरमला भी 2, 3 महीने में गांव आती रहती थी। पिछले दिनों बीमार होने की वजह से वह साल भर तक गांव नहीं जा सकी। ठीक होने पर दो-तीन दिन पहले वह गांव में जमीन पर गई, तो वहां दीपक कुमार पुत्र जगरोशन लाल निवासी श्याम नगर, रुडकी खेती करता मिला। पूछने पर उसने बताया कि उसने कुरमला देवी से जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा कराया है। इस पर वह भौंचक्की रह गई। बाद में उसने लक्सर रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर अभिलेख देखे, तो पता चला कि अज्ञात महिला ने कुरमला देवी के नाम का फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लगाकर भूमि का गलत बैनामा किया है। इसके बाद कुरमाला कोतवाली पहुंची, और खरीदार दीपक, बैनामे के दो गवाह सरफराज पुत्र लाला निवासी आजाद नगर रुडकी, साजिद पुत्र खलील निवासी मौ तेलीयान, कस्बा झबरेड़ा तथा बैनामा करने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तीन नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक मालिक के नाम पर प्राइवेट बैंक से जारी हुए फर्जी लोन
Next: दिल्ली पुलिस ने ‘स्पाइडर-मैन’ को किया गिरफ्तार, इस अपराध में किया अंदर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.