Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली पुलिस ने ‘स्पाइडर-मैन’ को किया गिरफ्तार, इस अपराध में किया अंदर
  • राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने ‘स्पाइडर-मैन’ को किया गिरफ्तार, इस अपराध में किया अंदर

RNS INDIA NEWS 31/12/2024
rns featured image new

 नई दिल्ली।  दिल्ली पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले ‘स्पाइडर-मैन’ नाम के एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसे यह नाम उसकी घरों में घुसने की खासियत की वजह से मिला था। दरअसल वह दीवारों को फांदकर बिना किसी की नजर पड़े घरों में घुस जाया करता था। इसी वजह से लोग उसे ‘स्पाइडर-मैन’ कहने लगे थे। पुलिस ने आरोपी को उत्तर-पश्चिमी जिले के कबीर नगर इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी के 5 अन्य मामले भी सुलझा दिए।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘संगम पार्क से हमारी टीम ने योगेश नामक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है, जिसको घरों में घुसने के अपने अनोखे तरीकों के कारण ‘स्पाइडर-मैन’ भी कहा जाता था।’ अधिकारी ने आगे बताया कि 27 दिसंबर को भरत नगर के निवासी एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय उसके घर में कोई घुस आया था, जो कि दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज समेत कीमती सामान चोरी करके ले गया। वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटनास्थल के पास उसकी गतिविधियों के आधार पर आरोपी को ढूंढ निकाला।
डीसीपी ने केस को सुलझाने के बारे में बताते हुए कहा, ‘आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय खुफिया तंत्र और मुखबिरों को काम पर लगाया गया, जिसके बाद आरोपी चोर ‘स्पाइड मैन’ उर्फ योगेश को कबीर नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान योगेश ने चोरी और इस तरह की अन्य वारदातों में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।’ अधिकारी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने रूप नगर, मौर्या एन्क्लेव, ख्याला और जहांगीर पुरी में उसके खिलाफ दर्ज पांच पुराने मामलों को भी सुलझा लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी से जमीन बेचने में महिला समेत चार पर केस
Next: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मां-बेटे पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.