Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलादेवी में 21 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी में 21 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। पैलैग फाउंडेशन द्वारा जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) अल्मोड़ा के सहयोग से 21 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत भवन मटकन्या, ब्लॉक धौलादेवी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी, ग्राम प्रधान मटकन्या रेखा, जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा की सहायक प्रबंधक तरन्नुम, पैलैग फाउंडेशन की प्रतिनिधि और मास्टर ट्रेनर पांडे ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मधुमक्खी पालन ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन सकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। पैलैग फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीक, छत्तों के रखरखाव और शहद उत्पादन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देगा। संस्था की टीम ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के प्रति रुचि दिखाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कोई भी योजना जिला स्तर पर लंबित न रहे
Next: फिल्म संस्कृति ने जीता सिल्वर स्क्रीन स्टोरीज पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.