Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विद्युत उत्पादन और वितरण निजी हाथों में देने का पहला चरण है स्मार्ट मीटर: धस्माना
  • देहरादून

विद्युत उत्पादन और वितरण निजी हाथों में देने का पहला चरण है स्मार्ट मीटर: धस्माना

RNS INDIA NEWS 12/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने का सरकार का निर्णय वास्तव में प्रदेश के विद्युत उत्पादन व वितरण व्यवस्था को भविष्य में प्राइवेट कंपनियों को सौंपने की शुरुआत का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्मार्ट मीटर लगाए जाने के सख्त खिलाफ है। इसके खिलाफ पार्टी प्रदेशव्यापी जन आंदोलन चलाएगी। बुधवार को ईसी रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश सरकार व सत्ताधारी दल के प्रवक्ता जिस तरह स्मार्ट मीटर के फायदे गिनवा रहे हैं, वह बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे पांच साल पहले इन्होंने देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के फायदे गिनवाए थे। आज पांच साल बाद जब हजारों करोड़ रुपये खर्च करके स्मार्ट सिटी के कार्य पूरे होने की घोषणा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सीईओ तत्कालीन जिलाधिकारी ने की तो देहरादून के लोग ठगे से रह गए। क्योंकि देहरादून तो स्मार्ट बना नहीं भाजपा के नेता जरूर स्मार्ट बन गए, उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी आज देहरादून शहर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं बन पाया, शहर में पेयजल का गंभीर संकट है, पीने के पानी का कोई नया स्रोत आज तक नहीं बना। सड़कों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। वैसे ही स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को कुछ फायदा होने वाला नहीं, उल्टा राज्य का बिजली सेक्टर प्राइवेट कंपनियों के नाम जरूर हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने दिए राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के सम्बन्ध में वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश 
Next: साइबर कमांडो परीक्षा में उत्तराखंड के 72 पुलिस जवान सफल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.