Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण बढ़ रहा है आतंकवाद : धस्माना
  • देहरादून

सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण बढ़ रहा है आतंकवाद : धस्माना

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

देहरादून। पिछले एक सप्ताह से जम्मू के पूंछ जिले में पाकिस्तान सीमा में भारतीय सेना व आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को आज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कैंट रोड चीड़ बाघ स्थित शौर्य स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री धस्माना ने पुष्पचक्र चढ़ा कर शहीद हुए सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व मौन रखा।
इस अवसर पर श्री धस्माना ने शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुश्किल हालातों में हमारे बहादुर सैनिक आतंकवादियों से लोगे ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को इस बात का गर्व है कि हमारे राज्य के बहादुर युवा जो सेना में देश की सेवा व रक्षा के लिए भर्ती होते हैं वे हमेशा मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने में सबसे आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी से पूर्व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी में हों या देश की आज़ादी के बाद भारतीय सेना में सेवा करते हुए सीमाओं की रक्षा करते हुए दुश्मन देशों से कोई भी युद्ध हो या देश में आंतरिक रक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने हमेशा अपना सर्वोत्तम योगदान दिया है और एक बार फिर जम्मू के पूंछ में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है जिस पर पूरे उत्तराखंड को अपने शहीदों की शहादत पर गर्व है।
श्री धस्माना ने कहा कि आज जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं उसके लिए पूरी तरह से देश की सरकार की दोषपूर्ण नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त करते हुए और धारा370 समाप्त करते हुए कहा गया कि इससे आतंकवाद समाप्त हो जाएगा,यही राग तब अलापा गया था जब नोटबन्दी की गई 2016 में लेकिन आज जो स्थितियों जम्मू कश्मीर में पैदा हो रखी हैं वो 1990-91 की याद दिला रहीं है जब देश में भाजपा के समर्थन से जनता दल की सरकार थी और भाजपा गोत्र के जगमोहन राज्यपाल थे जम्मू कश्मीर के। श्री धस्माना ने कहा आज एक बार फिर दिल्ली में भाजपा सरकार है, जम्मू और कश्मीर में भाजपा के उप राज्यपाल हैं और वहां गैर कश्मीरी लोगों के कत्ल हो रहे हैं , कश्मीरी पंडित भी निशाने पर हैं और आतंकवादी गतिविधियों नियंत्रण से बाहर हैं। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सहायक समाज कल्याण अधिकारी नोएडा से गिरफ्तार
Next: अब बद्दी में भी होगी धान की फसल की खरीद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.