Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला अपराध की घटनाएं बढ़ीं, सरकार रोकने में नाकाम: धस्माना
  • देहरादून

महिला अपराध की घटनाएं बढ़ीं, सरकार रोकने में नाकाम: धस्माना

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश में बढ़ती महिला अपराध की घटनाओं पर सरकार को घेरा। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार और हत्याओं की बाड़ सी आ गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों पर सरकार से सदन में जवाब मांगेगी और सड़क पर आंदोलन करेगी। धस्माना ने कहा कि 13 अगस्त को देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना शर्मसार करने वाली है। ऊधमसिंह नगर में महिला की हत्या, नर्स के साथ दुष्कर्म, बहादराबाद में नाबालिग के साथ बलात्कार और अब राजधानी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म यह सिद्ध करता है कि प्रदेश में कानून का डर अपराधियों के दिलो-दिमाग में रत्ती भर भी नहीं है। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी गैरसैण विधानसभा सत्र में पार्टी के विधायक इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे। पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी व प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

अडानी घोटाले की जांच जेपीसी से करवाए केंद्र
धस्माना ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के ताजा खुलासे ने यह सिद्ध कर दिया है कि अडानी महाघोटाले में सेबी प्रमुख की संलिप्तता है और पूरे घोटाले को मोदी सरकार का संरक्षण है। इसलिए इस महाघोटाले की जांच जेपीसी से करवाए जाने की मांग कांग्रेस व इंडिया गठबंधन कर रहा हैं, लेकिन मोदी सरकार जिस तरह जेपीसी की मांग नहीं मान रही है, उससे सिद्ध होता है कि यह घोटाला केंद्र सरकार की सह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशभर सहित राजधानी देहरादून में 22 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट के आदेश पर भी पदोन्नति न करने पर भड़के जूनियर इंजीनियर
Next: बस और मैक्स गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; रक्षाबंधन के लिए घर जा रहे थे मृतक

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.