Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धामी सरकार के यूसीसी को प्रधानमंत्री के बयान ने किया खारिज: कांग्रेस
  • देहरादून

धामी सरकार के यूसीसी को प्रधानमंत्री के बयान ने किया खारिज: कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर धामी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य में देश में एक सैकुलर सिविल कोड लागू किए जाने की बात कही है। उनके इस बयान ने उत्तराखंड में धामी सरकार का पिछले लंबे समय से यूसीसी लागू करने के इरादे को सिरे से खारिज कर दिया है।  शुक्रवार को ईसी रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि वैसे भी धामी सरकार की ओर से तैयार इस ड्राफ्ट में पहले ही बहुत सी त्रुटियां थीं। जब राज्य का एक पूरा वर्ग इस ड्राफ्ट के अधीन आता ही नहीं तो यह यूनिफॉर्म सिविल कोड कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने उसका नामकरण कर इस बात का खूब प्रचार किया गया कि यह पूरे देश के लिए एक मॉडल साबित होगा। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक सैकुलर सिविल कोड लागू करने की घोषणा कर उत्तराखंड सरकार के यूसीसी के पूरे विचार को ही खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने एक फिजूलखर्ची का काम किया, जिसमें राज्य की जनता का पैसा खर्च हुआ, यह लागू भी नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अब यूसीसी की किताब को धामी सरकार को किसी म्यूजियम में रख देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मदरसे में छात्रों से की जा रही थी मारपीट, संचालक पर केस
Next: रेस्टोरेंट के वॉशरूम में लगाया कैमरा, महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.