Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धारानौला–करबला मार्ग पर पार्किंग निर्माण के लिए स्थलों का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

धारानौला–करबला मार्ग पर पार्किंग निर्माण के लिए स्थलों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। शहर के धारानौला–करबला मार्ग पर जाम की समस्या के समाधान के लिए संभावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पार्षदों की पहल पर प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और पार्षदों के साथ मिलकर उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां भविष्य में पार्किंग निर्माण की संभावना है। पार्षदों ने बताया कि धारानौला रोड पर लंबे समय से जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका मुख्य कारण क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था का अभाव है। इस समस्या को लेकर पार्षदों द्वारा पूर्व में भी ज्ञापन देकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया था। पार्षद दीपक कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार ज्ञापन दिए थे, जिसके बाद पहले भी कुछ स्थान चिन्हित किए गए थे। हालांकि उस समय कुछ स्थान छूट गए थे, जहां पार्किंग बनने से आम जनता को राहत मिल सकती है। आज के निरीक्षण में उन सभी संभावित स्थलों को भी चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा, जिससे धारानौला से करबला क्षेत्र तक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान दीपक कुमार, अनूप भारती, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, शशांक बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सक
Next: जनता दरबार में शिकायत लेकर 15 फरियादी पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.