Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • धनतेरस पर जसोली से हरियाली कांठा पहुंची देवी
  • रुद्रप्रयाग

धनतेरस पर जसोली से हरियाली कांठा पहुंची देवी

RNS INDIA NEWS 29/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। सिद्धपीठ हरियाली देवी की डोली मंगलवार देर शाम हरियाली कांठा के लिए प्रस्थान हो गई। इस दौरान जसोली स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जबकि देवी के पश्वा ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। बुधवार को डोली पूजा अर्चना के बाद वापस जसोली आएगी। हर साल की तरह इस बार भी धनतेरस पर हरियाली देवी की डोली बड़ी संख्या में भक्तों के साथ जसोली से कांठा के लिए प्रस्थान हुई। करीब 7 किमी की पैदल यात्रा सांय 6:30 बजे जसोली से हरियाली कांठा के लिए रवाना हुई। जय माता दी के जयकारों के साथ डोली कोदिमा के साथ ही विभिन्न पड़ावों से होते हुए हरियाली कांठा को प्रस्थान हुई। बता दें कि हरियाली देवी की यात्रा पूरे रातभर पैदल मार्ग में ही रहती है जबकि सुबह सूर्य की पहली किरण आते ही डोली मंदिर में प्रवेश करेगी। इस दौरान पूजा अर्चना की जाएगी। मां को भोग लगाकर आरती के साथ दोबारा डोली जसोली के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर मंदिर के पुजारी विनोद प्रसाद मैठाणी ने बताया कि वैदिक मंत्रोचार और पूजा अर्चना के साथ डोली ने कांठा के लिए प्रस्थान कर दिया है। जबकि बुधवार को पूजा अर्चना के साथ डोली पुन: जसोली आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा
Next: केदारनाथ में हिमालय हेली के हेलीकॉप्टर ने की एमरजेंसी लैडिंग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.