Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धनपुरा में पीएनबी का एटीएम तोड़ने का प्रयास
  • हरिद्वार

धनपुरा में पीएनबी का एटीएम तोड़ने का प्रयास

RNS INDIA NEWS 31/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर एटीएम का लॉकर नहीं तोड़ पाए। एटीएम से छह बैटरी सीसीटीवी और एटीएम मशीन को तोड़कर बैटरी लेकर फरार हो गए। शाखा मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार धनपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगा एक एटीएम को शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर एटीएम की छह बैटरी लेकर भाग निकले। शानिवार सुबह बैंक मैनेजर को एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी की जानकारी हुई। बैंक शाखा मैनेजर विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एटीएम के लॉकर को तोड़ने में जब चोर नाकाम हो गए तो एटीएम मशीन को तोड़कर चले गए। वहीं, दूसरी ओर द्वारिका बिहार कॉलोनी से लवकुश के घर से अज्ञात व्यक्ति ने गैस सिलेंडर को चोरी कर लिया है। दोनों मामले में पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस को अहम सुराग और सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। पुलिस जल्द आरोपियों की पकड़ की बात कह रही है। चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेंगी ने बताया अज्ञात चोरों ने धनपुरा एटीएम में चोरी का प्रयास किया है व फेरुपुर में एक घर से सिलेंडर चोरी हुआ है। दोनों मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन के मामले में महिला समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next: मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष के विवाद का वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.