Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और निर्माण पर दो आईएफएस अधिकारी किए निलंबित
  • उत्तराखंड

धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और निर्माण पर दो आईएफएस अधिकारी किए निलंबित

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) में अवैध कटान और निर्माण सहित तमाम अनियमितताओं के मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जबकि, एक आईएफएस अधिकारी को देहरादून मुख्यालय अटैच किया गया है। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि उत्तराखंड वन विभाग में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के भीतर अवैध निर्माण समेत तमाम अनियमितताओं की शिकायत की जांच शासन स्तर पर चल रही थी। पिछले दिनों वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भ्रष्ट अधिकारियों को आगाह करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बुधवार को इस मामले में सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया। प्रमुख सचिव वन आर के सुधांशु की ओर से तीनों आईएफएस अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि इसके तहत कैंपा की जिम्मेदारी संभाल रहे एपीसीसीएफ जेएस सुहाग और पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति मामले में चर्चाओं में रहने वाले किशनचंद को निलंबित कर दिया गया है। सुहाग के पास कैंपा के सीईओ की जिम्मेदारी है। वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल को देहरादून वन मुख्यालय में अटैच किया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 अप्रैल
Next: सिंगापुर सरकार ने नहीं किया रहम, भारतीय मूल के व्यक्ति को दी गई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.