Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी कैबिनेट ने 1.11 लाख करोड़ के बजट को दी मंजूरी, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट ने 1.11 लाख करोड़ के बजट को दी मंजूरी, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
Dhami pic new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर भी कैबिनेट ने सहमति जताई। सरकार इस वर्ष 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश करेगी, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। बजट में आवश्यक संशोधन करने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है।

बैठक में शहरी विकास, उच्च शिक्षा, वन और कृषि समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के सभी नगर निगमों में पर्यावरण अभियंताओं के पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है, जिनकी नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।

उच्च शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का विस्तार करते हुए 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को स्वीकृति दी गई। वहीं, यूआईआईडीबी के ढांचे में 14 नए पद सृजित करने और कुछ पदों के नाम व मानदेय में परिवर्तन को भी मंजूरी दी गई।

कृषि और उद्यान क्षेत्र में सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 तथा मौन पालन नीति 2026 को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दी है। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 फरवरी
Next: अल्मोड़ा में खड़ी होली की धूम, महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.