Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी, युवाओं, धार्मिक कानून और रोजगार पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी, युवाओं, धार्मिक कानून और रोजगार पर जोर

RNS INDIA NEWS 13/08/2025
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में ऐसे निर्णय लिए गए, जो सीधे युवाओं, स्थानीय रोजगार, धार्मिक कानून और बुनियादी ढांचे से जुड़े हैं। कुल 26 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें अधिकांश को मंजूरी दी गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन फैसलों में आगामी चुनावी रणनीति के संकेत भी साफ झलकते हैं।

अग्निवीरों को 10% क्षैतिज आरक्षण
राज्य सरकार ने ‘अग्निवीर’ योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके युवाओं को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और आयु में छूट देने का निर्णय लिया है। इसे सेना पृष्ठभूमि वाले परिवारों और युवाओं के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही सिडकुल में 5 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देने का फैसला औद्योगिक इकाइयों और प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

धर्मांतरण कानून और सख्त
धर्मांतरण रोकथाम कानून को और कड़ा बनाते हुए अब इसमें गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं जोड़ी जाएंगी और दोषियों को 14 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। इसे भाजपा के सांस्कृतिक और सामाजिक एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में मतदाताओं पर असर पड़ने की संभावना है।

संविदा कर्मियों और ढांचागत विकास पर निर्णय
संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। वहीं, पंतनगर एयरपोर्ट से जुड़ी हाईवे परियोजना के एलाइनमेंट बदलाव के खर्च पर राज्य जीएसटी माफी का निर्णय औद्योगिक विकास को गति देने वाला माना जा रहा है।

धार्मिक और विकास योजनाएं
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में उपाध्यक्ष पद सृजन का प्रस्ताव धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यटन और तीर्थाटन क्षेत्रों में समर्थन जुटाने का प्रयास है। इसके अलावा लखवाड़ जल विद्युत परियोजना, सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति 2025, सहकारी बैंकिंग भर्ती सुधार और उच्चतर न्यायिक सेवा व पंचायती राज कानून में संशोधन को मंजूरी दी गई।

धामी मंत्रिमंडल के इन फैसलों को रोजगार, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है, जबकि राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण चरण समझा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता :  मुख्यमंत्री
Next: नाबालिग को स्कूटी देना पड़ा भारी; हुआ चालान, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.