
हरिद्वार। कनखल में एक ढाबे पर खाना परोसने में देर होने पर विवाद हो गया। आरोप है कि ढाबा संचालक के साथ मारपीट की गई। जिस पर हंगामा हो गया और दोनों युवकों की जमकर धुनाई की गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कृष्णानगर स्थित ढाबे पर दो युवक खाना खाने के लिए पहुंचे। खाने टेबल पर आने में थोड़ी देर हो गई। जिस पर दोनों युवक भड़क गए और खाने की थाली उठाकर फेंक दी। आरोप है कि युवकों ने ढाबा संचालक से मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारी भी पहुंच गए। उन्होंने मारपीट कर रहे दोनों युवकों की धुनाई कर दी। युवक किसी तरह बचकर वहां से भाग सके। एसओ मुकेश चौहान ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

