Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डीजीपी ने परखी उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था
  • हरिद्वार

डीजीपी ने परखी उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 21/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार। शहर में अगले चार दिन दो कार्यक्रमों में शिकरत करते आ रहे वीवीआईपी-वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था को गुरुवार को डीजीपी ने परखा। डीजीपी अभिनव कुमार ने दोनों कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर में एक साथ कई हस्तियों के पहुंचने को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट है। शनिवार-रविवार को गुरुकुल कांगड़ी के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस, वेद विज्ञान-संस्कृति महाकुंभ और महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिकरत करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं।
वहीं, रविवार से जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आचार्य के पद पर आसीन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिव्य अध्यात्मिक महोत्सव होना है। इस कार्यक्रम में भी तीन दिन तक देश भर से वीवीआईपी-वीआईपी पहुंचेंगे। कनखल में उनके आश्रम में ही कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को डीजीपी अभिनव कुमार सबसे पहले गुरुकुल कांगड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। यहां से डीजीपी कनखल में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आश्रम में पहुंचे।
डीजीपी ने पूरे कार्यक्रम को लेकर आचार्य महामंडलेश्वर से चर्चा करते हुए कार्यक्रम स्थल को देखा। यहां से फिर डीजीपी सीसीआर पहुंचे। सीसीआर में अधीनस्थों की बैठक में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोकस किया। साफ किया कि वीवीआईपी के पहुंचने से लेकर उनके वापस लौटने तक पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। वीआईपी के आवागमन के दौरान पब्लिक को भी दिक्कत न होने पाए, इसका भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
इस दौरान आईजी रेंज करण सिंह नगन्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, 40वीं वाहिनी के सेनानायक पीके राय, एसपी अपराध अजय गणपति कुंभार समेत आला अफसर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख ठगे
Next: कार्यालय विवाद में कांग्रेस का कोतवाली के बाहर धरना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.