Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएफओ से की माफी की लकड़ी दिए जाने की मांग
  • देहरादून

डीएफओ से की माफी की लकड़ी दिए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  पिछले तीन साल से पन्नालाल सेटलमेंट के तहत जौनसार बावर में मिलने वाली माफी की देवदार की लकड़ी नहीं मिलने पर सरपंच संगठन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएफओ चकराता को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। कालसी ब्लॉक के वन पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष शूरवीर सिंह ने बताया कि चकराता वन प्रभाग में स्थानीय लोगों को वर्षों से निजी कार्यों के लिए माफी की लकड़ी दी जाती है, लेकिन पिछले तीन साल से रवन्ना लोगों को नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में चकराता में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष भी आक्रोश व्यक्त किया था। बावजूद इसके वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, जबकि माफी की लकड़ी नहीं मिलने से स्थानीय लोगों के निर्माण कार्य अटके हुए हैं। क्षेत्र की अधिकांश जनता गरीब तबके की है, जो निर्माण संबंधी लकड़ी का सामान बाजार से खरीदने में असमर्थ है। इसके साथ ही कई गांवों में मंदिर निर्माण भी लकड़ी के अभाव में रुके हुए हैं। सरपंचों की मांग पर डीएफओ अभिमन्यु ने कालसी ब्लॉक की दो खत हरिपुर व पंचगांव और चकराता ब्लॉक की छह खतों के ग्रामीणों को मिलने वाली माफी की लकड़ी का छपान करने के निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष कालसी चरण सिंह चौहान, सरपंच सीडी बड़कोटी, भरत राणा, यशपाल सिंह राठोर, अमित चौहान, दिनेश रावत, दिनेश चौहान, डबलू आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज संविदा कर्मियों ने की स्थाई करने की मांग
Next: गंगा बिष्ट को दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.