Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नया इंटेक व फिल्टर पंप बनाएगा पेयजल निगम: कंडारी
  • पौड़ी

नया इंटेक व फिल्टर पंप बनाएगा पेयजल निगम: कंडारी

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना का नया इंटेक और फिल्टर पंप सहित अन्य कार्यों को अब पेयजल निगम द्वारा कराया जाएगा। इस संदर्भ में शासन के स्तर से निर्णय ले लिया गया है। साथ ही पुराने इंटेक वेल व अन्य निर्माण कार्यों को लेकर की गई जांच की रिपोर्ट भी शासन को मिल गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में योजना निर्माण में बरती गई खामियों पर भी जरूरी कार्यवाही की जाएगी। यह बात देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कही।
विधायक कंडारी ने कहा कि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना को सुदृद्ध किया जा रहा है। कहा 2016-17 में इस योजना से क्षेत्र को जलापूर्ति करानी शुरू कर दी गई थी। लेकिन तत्कालीन समय में योजना निर्माण में बरती गई खामियों के कारण क्षेत्र के लोगों को इस योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसको देखते हुए जल जीवन मिशन फेज-टू के तहत इस योजना के लिए फिल्टर पंप व इंटेक वेल निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने व बजट उपलब्ध होने के बाद जल संस्थान द्वारा दो बार इसके टेंडर कराए गए। लेकिन टेंडर निरस्त हो गए। उन्होंने कहा कि अब इसका निर्माण कार्य का जिम्मा पेयजल निगम को दे दिया गया है। जल्द ही योजना के ट्रीटमेंट फिल्टर पंप, इंटेक वेल, गांवों में नए टैंक के निर्माण के साथ नए कनेक्शन दिए जाने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पेयजल समस्या नहीं होगी। बता दें कि इस योजना से क्षेत्र की 40 से अधिक ग्राम सभाओं के 88 राजस्व गांव जुड़े हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 हजार लोगों के आशियाने पर फिलहाल नहीं चलेगा बुल्डोजर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
Next: 737 मरीजों ने उठाया विशेष स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.