Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में गुस्साए छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव
  • टिहरी

देवप्रयाग में गुस्साए छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव

RNS INDIA NEWS 11/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की पीजी कक्षा में 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता से नाराज छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्र-छात्राओं ने इय बावत श्रीदेव सुमन विवि के उपकुलपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवप्रयाग के सोशल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार की अगुवाई में राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर एमए में प्रवेश के लिए 50 फीसदी अंको की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। छात्रों ने विवि उपकुलपति को भेजे ज्ञापन में एमए में प्रवेश के लिए स्नातक स्तर पर 45 के बजाय 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता पर्वतीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अभिशाप बताया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता के चलते अधिकांश छात्र-छात्राएं यहां प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। वहीं एमए की अधिकांश सीटें यहां खाली रहती हैं। ज्ञापन के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र के कारण यहां के छात्र-छात्राएं काफी मुश्किल से बीए कर पाते हैं। मगर इनमें से अधिकांश 50 फीसदी अंक नहीं ला पाते, जिससे वह एमए में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। जबकि वह विभिन्न विषयों में एमए करने का सपना संजोये रहते हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर 50 फीसदी अंको की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल ने छात्र-छात्राओं की मांग उपकुलपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में अरविंद रावत, प्रियभरत, गौरव, सौरभ, दिव्या, आंचल, करिश्मा, सोनम, आईशा, अंजली, पूजा, आरती, शिवानी, संगीता, सोनाली, अनीशा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जिलाध्यक्ष मैखुरी ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन
Next: सचिन तेंदुलकर की जयपुर में ख्वाहिश नहीं हो सकी पूरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.