Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग के गांवों में पेयजल संकट
  • टिहरी

देवप्रयाग के गांवों में पेयजल संकट

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

नई टिहरी। बीती 11 मई को शांता नदी के उफान से बही मुनेंठ सजवाण कांडा पेयजल योजना की पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने से उससे जुड़े गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र की जलापूर्ति बन्द होने से गांववासी काफी दूर से पानी ढोने को मजबूर है। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए जल संस्थान की ओर से अस्थाई जलापूर्ति करते हुए पेयजल योजना की शीघ्र मरम्मत करने की बात कही है। अतिवृष्टि से बीती 11 मई को शांता नदी में अचानक उफान आ गया था। दशरथ पर्वत से करीब बीस मीटर फैलाव की दस मीटर ऊंची लहरों के सैलाब में बमाणा मोटर मार्ग के पुल सहित तुंणगी, डडाणा की पैदल पुलिया, कई खेत और रास्ते पूरी तरह बह गये। सैलाब के साथ आये भारी बोल्डर और पेड़ों से कई गांवों की पेयजल लाइनें भी उखड़ कर बह गयी। 11 करोड़ की मुनेठ सजवाण कांडा पेयजल योजना को भी इससे काफी क्षति पहुंची। लगभग 2 सौ मीटर लाइन बहने से भटकोट, तुणगी, कोटी, दनसाड़ा, भुइट ग्राम पंचायत सहित नगर के पेट्रोल पंप, क्षेत्र की जलापूर्ति भी ठप पड़ गयी। दस दिन बाद भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने से इन ग्राम पंचायतों के लोग पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। जल संस्थान अधिशासी अभियंता नरेश पाल सिंह ने बताया कि आपदा से ध्वस्त पेयजल योजना की मरम्मत का इस्टीमेट प्रशासन को भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने किया कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Next: गहरी खाई में गिरा रसोई गैस का ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म, सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर परिवहन विभाग ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.