Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • देवभूमि में पिरूल से पैदा होगी 150 किलोवाट बिजली
  • बागेश्वर

देवभूमि में पिरूल से पैदा होगी 150 किलोवाट बिजली

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
IMG-20210425-WA0004.jpg

बागेश्वर: उत्तराखंड के जंगलों को गर्मियों में झुलसा देने वाला पिरूल (चीड़ के पेड़ की सूखी पत्तियां) अब यहां विद्युत उत्पादन और रोजगार का प्रमुख जरिया बनने जा रहा है। जी हां, पिरूल योजना के तहत जल्द ही जिले में पिरूल से 150 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। इसके लिए पांच लोगों ने आवेदन किया है। जल्द ही यूनिट आदि तैयार कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पहाड़ में पिरूल जंगल की आग का प्रमुख कारण है। वनाग्नि रोकने के लिए अब पिरूल से विद्युत उत्पादन किया जाने की योजना बन रही है। बागेश्वर में चीड़ के जंगल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी पिरूल यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए थे। पिरूल योजना के तहत जिले में पांच लोगों ने आवेदन किया है। चार लोगों ने 25 किलोवाट व एक आवेदन 50 किलोवाट के लिए किया गया है। 25 किलोवाट वालों को 25 हजार व 50 केवी वाले आवेदनकर्ता को 50 हजार रुपया जमा करने होंगे। वन विभाग से एमओयू साइन होते ही यूनिट निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। गरुड़ व बागेश्वर में दो-दो और कपकोट में एक यूनिट लगाई जाएगी। पिरूल से ऊर्जा उत्पादन की इस प्रकार की पहली यूनिट होगी।

(रिपोर्ट मनीष नेगी)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने किया विषाक्त का सेवन
Next: पांच ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.