Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगरपालिका ने समस्याओं पर की अनदेखी, खामियाजा भुगत रही जनता: देवाशीष नेगी
  • अल्मोड़ा

नगरपालिका ने समस्याओं पर की अनदेखी, खामियाजा भुगत रही जनता: देवाशीष नेगी

RNS INDIA NEWS 13/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगरवासियों के एक शिष्टमंडल ने नगरपालिका क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अधिवक्ता देवाशीष नेगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। देवाशीष नेगी ने कहा कि पिछले वर्षों में नगरपालिका ने समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा नगर की जनता भुगत रही है। नगर में लगे कूड़ेदानों पर कूड़ा बिखरा रहता है जिसमें बन्दर और गौ वंशीय पशु बैठे रहते हैं। इस कारण स्कूली बच्चों में भी भय का माहौल है। कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के अधिकांश मार्ग आज खस्ताहाल हैं। नेगी ने कहा कि निर्वतमान नगरपालिका द्वारा नगर की अनेक समस्याओं में विगत वर्षों में कोई ध्यान नहीं दिया गया, ना ही उनका समाधान किया गया। जिससे समस्याओं का विकराल रूप नगरपालिका क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। नगर क्षेत्र में बन्दरों की संख्या बढ़ने से महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों से जनता को दिक्कत हो रही है। नगर क्षेत्र में शौचालयों की स्थिति बहुत दयनीय है। नगर क्षेत्र में ठन्ड बढ़ने के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं है। नगरपालिका क्षेत्र में नालों के निर्माण के टेन्डर होने के बावजूद कार्यों में प्रगति नहीं हुई है। देवाशीष नेगी ने कहा कि नगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यदि समय रहते पालिका ने नगर के भीतर मार्गों, कूड़ेदानों, शौचालयों की स्थिति ठीक कर ली होती तो आज नगर की जनता को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ सुंदर सिंह पथनी, पूर्व ज़िला मंत्री भाजपा संदीप श्रीवास्तव, कमल बिष्ट, दर्शन रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष युवम वोहरा, कृष्ण बहादुर, एडवोकेट नरेंद्र जोशी, आशुतोष भट्ट, चेतन प्रताप सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पीयूष कुमार, साकिब सिद्दीक़ी, राहुल टम्टा, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिनों से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे का भीमताल झील में मिला शव
Next: अवैध खनन की सूचना के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.