
पिथौरागढ़। सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पाण्डे की पहल पर देवलथल के रामकोट में स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी गई। 200 से अधिक बच्चे शैक्षणिक सामग्री पाकर उत्साहित नजर आए। पाण्डे ने बताया कि जिला अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक केसी भट्ट ने गरीब बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बसेड़ा ने इस कार्य के लिए पाण्डे व डॉ. भट्ट का आभार जताया। स्कूली बच्चे शैक्षणिक सामग्री मिलने से बेहद उत्साहित हैं। इस दौरान व्यापार संघ उपाध्यक्ष अजय रावत, हरेन्द्र बसेड़ा, अन्नय माहरा, सुरेन्द्र बसेड़ा, गिरीश पाण्डे, सौरभ कुमार, मुन्ना अधिकारी, भागीरथी देवी, सरुली देवी मौजूद रहे।


