Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी भनोली में अस्थायी तौर पर शुरू होगा राजकीय महाविद्यालय
  • अल्मोड़ा

जीआईसी भनोली में अस्थायी तौर पर शुरू होगा राजकीय महाविद्यालय

RNS INDIA NEWS 20/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय भनोली के अस्थायी संचालन के लिए चयनित भवन का गुरुवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भवन को संचालन के लिए उपयुक्त पाया। निदेशक उच्च शिक्षा के निर्देशों के अनुपालन में हुए निरीक्षण में राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा के प्राचार्य, राजस्व विभाग के अधिकारी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज भनोली परिसर के निचले हिस्से में स्थित प्रयोगशाला भवन का परीक्षण किया गया। भवन में भूतल और प्रथम तल पर तीन-तीन कक्ष उपलब्ध हैं। अधिकारियों के अनुसार यहां महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित करने से इंटर कॉलेज के शैक्षणिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज भनोली के प्रधानाचार्य आनंद नाथ ने भवन उपलब्ध कराने के संबंध में अनापत्ति प्रदान कर दी है। साथ ही यह शर्त रखी गई है कि प्रयोगशाला और अन्य व्यवस्थाओं को विद्यालय के वैकल्पिक कक्षों में स्थानांतरित करने के बाद ही महाविद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह व्यवस्था महाविद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण तक प्रभावी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
Next: कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा का रुड़की में हुआ जोरदार स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.