Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देशभर में कोविशील्ड वैक्सीन से अब होगा कोराना का खात्मा
  • राष्ट्रीय

देशभर में कोविशील्ड वैक्सीन से अब होगा कोराना का खात्मा

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
covishield

34 बॉक्स में वैक्सिन की पहुंची पहली खेप

पुणे (आरएनएस)। ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई है। 34 बॉक्स में कोरोना की वैक्सीन पुणे एयरपोर्ट से दिल्ली स्पाइसजेट के विमान से लाई गई। तापमान नियंत्रित तीन ट्रक इन टीकों को लेकर तडक़े पांच बजे से कुछ समय पहले पुणे हवाई अड्डे जाने के लिए ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से रवाना हुए। पुणे हवाईअड्डे से इन टीकों को हवाई मार्ग के जरिए भारत के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। टीकों को इंस्टीट्यूट से रवाना करने से पहले एक पूजा भी की गई थी। देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा। दवाई की खेप को पहुंचाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी एसबी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने कहा कि आज पुणे एयरपोर्ट से आठ विमानों द्वारा कोरोना वैक्सीन को देश में 13 स्थानों पर भेजा जाएगा। पहला विमान पुणे हवाई अड्डे से दिल्ली पहुंच चुका है। बता दें कि कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार कोविशील्ड वैक्सीन की एयरलिफ्ट में देरी हुई है। वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार रात को एयरलिफ्ट की जानी थी। कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने का इंतजार कर रही थी।जानकारी देते हुए स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। कोविशील्ड की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है। उधर, केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुर्तगाली राष्ट्रपति मारसेलो रेबोलो कोरोना पॉजिटिव
Next: जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, 7 की हालत नाजुक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.