Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में युवाओं पर भारी पड़ी कोरोना वायरस की दूसरी लहर
  • राष्ट्रीय

देश में युवाओं पर भारी पड़ी कोरोना वायरस की दूसरी लहर

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

मई में आए संक्रमितों में 26 फीसदी 18 से 30 साल के युवा

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना की दूसरी लहर युवाओं के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हुई है और इसकी गवाही अब सरकारी आंकड़े भी दे रहे हैं। एक मई से अब तक देश में कोरोना से जितने भी लोग संक्रमित हुए हैं उनमें से 26 फीसदी मरीजों की उम्र महज 18 से 30 साल के बीच है।
सरकार की ओर से जारी डेटा के मुताबिक 1 मई से 7 मई के बीच कुल संक्रमितों में से 26.58 फीसदी मरीज 18 से 30 साल की उम्र के थे। आठ मई से 14 मई के बीच यह आंकड़ा 25.89 फीसदी था। इसके बाद 15 से 21 मई के बीच 25.64 फीसदी संक्रमित 18 से 30 साल की उम्र के थे और 22 से 25 मई यानी अगले तीन दिन भी कुल संक्रमितों में 25.60 प्रतिशत हिस्सेदारी इसी आयुवर्ग की थी। इसके बाद 31 से 40 साल के आयुवर्ग के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। एक से 7 मई के बीच इस आयुवर्ग के 23.12 प्रतिशत, 8 से 14 मई के बीच 22.79 प्रतिशत और 15 से 21 मई के बीच 22.58 फीसदी लोग संक्रमित हुए। इसके अगले तीन दिन यानी 22 से 24 मई के बीच यह आंकड़ा 22.24 प्रतिशत था। माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए सबसे खतरनाक होगी। इस अवधि में कोरोना वायरस ने 10 प्रतिशत से कम बच्चों और किशोरों संक्रमित किया है। 1 से 7 मई के बीच कुल मामलों में 7.82 फीसदी केस इस आयुवर्ग के था। बीते तीन दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 8.73 फीसदी हो गया है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर मंद जरूर पड़ी है लेकिन मौतों का आंकड़ा लगातार 4 हजार पार पहुंच रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 208,886 नए केस सामने आए हैं, वहीं इसी दौरान करीब 4172 लोगों ने जान गंवाई है। मंगलवार को यही आंकड़ा 3,498 था। वहीं, नए केस भी दो लाख से नीचे 195,815 सामने आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोदाम से 36 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
Next: कोरोना : अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: स्मृति ईरानी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.