Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में विकराल हो रहा ओमिक्रॉन, दिल्ली में मिले 2 और केस, कुल संख्या 160 पहुंची
  • राष्ट्रीय

देश में विकराल हो रहा ओमिक्रॉन, दिल्ली में मिले 2 और केस, कुल संख्या 160 पहुंची

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  भारत में ओमिक्रॉन की रफ्तार बढ़ रही है। सोमवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन के दो और नए मामले सामने आए। इस संख्या के साथ ही देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 160 हो गई है। इसके बाद दिल्ली 24 ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 केस दर्ज हैं। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमण के दो नए केस सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 24 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 12 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी 12 ओमिक्रॉन संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच संक्रमित
भारत में ओमिक्रॉन संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में दो नए केस के अलावा कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच नए मामले सामने आए। इस संख्या बल के साथ कर्नाटक में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो गई है।
गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों में देश के 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। कर्नाटक देश का पहला राज्य हैं, जहां ओमिक्रॉन संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। कर्नाटक में 2 दिसंबर को पहला केस सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले 54 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली (24), राजस्थान (17), कर्नाटक (19), तेलंगाना (20), गुजरात (11) और केरल (11) है। वहीं, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के एक-एक मामले दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा में पेश हुआ चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक-2021, विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा
Next: आधी आबादी पर भाजपा का पूरा फोकस, प्रयागराज में मोदी की रैली में जुटेंगी 2 लाख महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.