Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में जारी है कोरोना संक्रमण का कहर
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में जारी है कोरोना संक्रमण का कहर

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
Corona new

24 घंटे में 2.76 लाख नए मामले

नई दिल्ली (आरएनएस)। वैश्विक कोरोना महामारी की दूसरी लहर का देश में प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी देखी गई है, तो वहीं नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में जारी कोरोना महामारी का प्रकोप में पिछले एक दिन में कोरोना के 2,76,110 नए मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,57,72,440 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,874 की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,87,122 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी कमी आई है, जिससे देश में अस्पतालों में इलाज कराने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,29,878 रह गई है, जो कुल मामलों का 12.14 प्रतिशत है। वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। मसलन देश में अब तक कुल 2,23,55,440 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनकी राष्ट्रीय दर बढ़कर 86.74 प्रतिशत हो गई है। जबकि देश में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

आठ राज्यों में 69 फीसदी मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों का 69 फीसदी सिर्फ 8 राज्यों में हैं। 21 राज्य ऐसे हैं जहां रोजाना रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। अग्रवाल ने कहा कि देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वे अब 12.1 फीसदी रह गए हैं। रिकवरी रेट 81.7 फीसदी से बढ़कर 86.7 फीसदी हो गई है। पिछले 10 दिनों में सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों की तुलना करें तो 10 में से 9 दिनों को रिकवर मामले ज्यादा दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि अब तक पूरे देश में करीब 18 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। इसमें 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक लगभग 70 लाख डोज दी गई है।

ऐसे बढ़ रहा है संक्रमण
देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 19 मई तक कुल 32,23,56,187 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 20,55,010 नमूनों की जांच बुधवार 19 (मई) को की गई। वहीं देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के तहत अब तक पूरे देश में करीब 18 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। इसमें 18-44 साल के बीच के लोगों को अब तक लगभग 70 लाख डोज दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गावों में जाकर फैलानी है जागरूकता, व्यवस्थाओं की निगरानी करें : पीएम
Next: अल्मोड़ा: आज आए 218 कोरोना संक्रमित, 2 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.