Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में जनवरी से शुरू होगा कोरोना का टीकाकरण : हर्षवर्धन
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में जनवरी से शुरू होगा कोरोना का टीकाकरण : हर्षवर्धन

RNS INDIA NEWS 21/12/2020
corona-vaccine

नई दिल्ली ,21 दिसंबर (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के चपेट में हर दिन 20 हजार से अधिक लोग आ रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है, कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में हम लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर देंगे। लेकिन उसके पहले सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को हमारे विशेषज्ञों की टीम देख रही है। हमारे यहां दुनिया के विकसित देशों के मुकाबले कोरोना रिकवरी रेट सबसे अधिक है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में शायद कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है। जनवरी के किसी भी हफ्ते में भारत अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर देगा।भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तेजी से काम चल रहा है। भारत वैक्सीन तैयार करने और रिसर्च में हमेशा से आगे रहा है। वैक्सीन की सुरक्षा और असर को लेकर वैज्ञानिक कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। हमारे वैज्ञानिक कोरोना वैक्सीन को लेकर बहुत गहराई और गंभीरता से आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, कुछ महीनों पहले तक देश में 10 लाख एक्टिव केस थे जो घटकर अब 3 लाख के करीब हैं। उन्होंने कहा कि देश में अब तक कोरोना के 1 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इनमें से 95 लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत को रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश पिछले 10 महीनों से जिस संकट से गुजरा है वो अब खत्म होने की दिखा में बढ़ रही है। कोरोना की इस जंग में आज भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलता में बेहतर स्थिति में है।
कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर कहा कि भारत सरकार पिछले 4 महीनों से राज्यों के साथ वैक्सीनेशन की तैयारियों में जुटा हुआ है। लोगों को सुरक्षित तरीके से कोरोना वैक्सीन देने के लिए 260 जिलों के 20 हजार से अधिक वर्कर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। हमारी कोशिश होगी कि हमारी प्राथमिकता में शामिल हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाए, लेकिन कोई इसे नहीं लगवाना चाहे तो उस पर दबाव नहीं डाला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवजात बेटी को गोद में उठाने को तरसी कोरोना पॉजिटिव मां, वीडियो कॉल पर देखा बच्ची का चेहरा और फिर हो गई मौत
Next: क्या कहती है ग्रहों की चाल, देखिए राशिफल

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.